Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: गेस्ट हाउस पर बैंक ने लगा दिया अपना ताला, ये है कारण

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: रुड़की के पिरान कलियर में लोन नहीं चुकाने पर गेस्ट हाउसों पर ताला लगाने का मामला सामने आया है। जिला सहकारी बैंक ने कलियर में तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया है। तीनों ने वीर चंद गढ़वाली योजना योजना के तहत लोन लिया था, जिसको उनके द्वारा चुकाया नहीं गया।

कलियर में कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक बीटी गंज शाखा के प्रबंधक ओमबीर सिंह और नायब तहसीलदार सुरेशपाल सैनी ने बताया कि इन गेस्ट हाउस संचालकों ने वीर चंद गढ़वाली योजना के तहत 2008 में लोन करवाया था। लोन को 2018 में ही पूरा करना था, लेकिन बार-बार निवेदन करने और नोटिस देने के बाद भी इनके द्वारा लोन नहीं दिया गया। तहसील से आरसी काटने के बाद तीनों गेस्ट हाउसों को सील किया गया है।

सील किये गए गेस्ट हाउस में गुलशन गेस्ट हाउस पर 26 लाख, जंनती गेस्ट हाउस पर साढ़े 10 लाख और साबरी दुआ होटल पर 16 लाख का बकाया चल रहा था। टीम में प्रबंधक जिला सहकारी बैंक बीटी गंज रुड़की ओमवीर सिंह,नायब तहसीलदार सुरेशपाल सैनी, अमीन मलखान सिंह और राजस्व विभाग शामिल रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें