Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कार पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे लोग, खतरे से खाली नहीं सफर

corona virus patients in uttarakhand

मसूरी: लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर मुसीबत बनकर बरस रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर सफर खतरे से खाली नहीं है। कई जगहों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते इन मार्गों पर सफर खतरनाक हो गया है। मसूरी के गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी सुरक्षित बच गए।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हो रहे भूस्खलन से मार्ग बाधित होने से लगातार वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी-देहरादून-गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन होने से कुछ समय के लिए बंद गया था। मलबे को हटाकर मार्ग को खोला दिया गया है।

मसूरी कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मसूरी देहरादून-गलोगी पावर हाउस के पास हो रहे भूस्खलन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मार्ग खुलने पर वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मसूरी-देहरादून मार्ग को बंद किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें