Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में मौसम ने फिर करवट बदली है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। वहीं राजधानी देहरादून समेत अन्य जगहों पर मौसम बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ धाम के अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ में भी हल्की बर्फबारी हुई। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की हो सकती है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। शीतकाल में प्रदेश में बारिश की कमी के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें