उत्तराखंड : देखिए तीन टांगों वाला मुर्गा, खरीदने वाले मोटी रकम देने को तैयार लेकिन….

रुड़की : अमूमन दो पैरों वाला मुर्गा सबने देखा होगा। लेकिन अगर आपको तीन पैरों वाला मुर्गा दिखाया जाए तो आप यकीन नही करेंगे। यकीन करने वाली बात भी नही है। लेकिन ये सच है, वो भी सौ फीसदी सच। रुड़की के एक चिकन कारोबारी के पास यूं तो सैकड़ो मुर्गे है लेकिन उनमें से एक मुर्गा बेहद अनोखा है। इसकी अनोखे होने की खासियत ये है कि इस मुर्गे की तीन टांगे है (यानी तीन पैर) जिसको देखने वाला एक पल के लिए भौचक्का रह जाता है। रुड़की के चिकन कारोबारी ने इस मुर्गे को बचपन से पाला है। ये अनोखा मुर्गा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है। इसको देखने वाले लोगो का जमावड़ा इसके आसपास हर समय रहता है। लोग इसको खरीदने के लिए अच्छे खासे दाम भी लगाते है। लेकिन चिकन कारोबारी इसको बेचने से साफ इंकार कर देते है। चिकन कारोबारी इसको कुदरत का करिश्मा मानते है।
आपको बता दे रुड़की में चिकन का कारोबार करने वाले शकील और मोहम्मद नईम के पास तीन टांगो वाला मुर्गा है। जिसको देखने वालों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है। आकर्षण का केंद्र ये तीन टांगो वाला मुर्गा सबको भाता है। और इसे खरीदने के लिए लोग मुँह मांगी रकम भी देने को तैयार रहते है। लेकिन चिकन कारोबारी इस मुर्गे को बेचने से साफ इंकार कर देते है।
चिकन कारोबारी शकील और मोहम्मद नईम बताते हैं कि इस मुर्गे को उन्होंने बचपन से पाला है। इस मुर्गे की पैदाइशी तीन टांगे हैं। उन्होंने बताया इस मुर्गे को देखने वालों का हर समय तांता लगा रहता है। कई लोग इसे खरीदने के लिए मोटी रकम देने की बात भी करते हैं। लेकिन वह मना कर देते हैं। चिकन कारोबारी इसे कुदरत का करिश्मा मानते है और इसकी खूब देखभाल करते है