Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: इतने दिन तक अधिकारी की गाड़ी में सफर करता रहा अजगर, ऐसे चला पता

देहरादून: राजधानी में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अजगर सरकारी गाड़ी में तीन दिन तक सफर करता रहा और विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिंदालपुल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के अधिकारी की गाड़ी में तीन दिन पहले अजगर घुस गया था। उस वक्त कर्मचारियों के तमाम प्रयास के बावजूद अजगर गाड़ी में नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने समझा कि अजगर चला गया है और चालक गाड़ी लेकर चला गया।

एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकारी ने अपनी गाड़ी से अजगर को निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। घ् अधिकारी की सरकारी गाड़ी में तीन दिन पहले एक अजगर घुस गया था। अधिकारी ने अजगर को गाड़ी में घुसते हुए भी देखा था।

चालक और विभागीय कर्मचारियों ने अजगर की काफी खोजबीन की, लेकिन अजगर गाड़ी में नहीं मिला। अजगर गाड़ी के डैशबोर्ड में छुप गया था, जिसकी वजह से कर्मचारियों की नजर नहीं आया। अधिकारी और गाड़ी के चालक ने समझा कि अजगर चला गया। लेकिन, वो तीन दिनों तक गाड़ी में छिपा रहा और अधिकारी के साथ घूमता रहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें