highlightNainital

उत्तराखंड : लापता हुआ था प्राॅपर्टी डीलर, यहां जंगल में मिला शव

Breaking uttarakhand news

रामनगर: नौ फरवरी को हल्द्वानी से लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव रामनगर के सीतावनी के जंगल में मिला है। मौके से जहर की शीशी भी मिली है। प्रथम दृष्‍टया मामला आत्‍महत्‍या का लग रहा है। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी के भण्डारपानी गेट से तीन किलोमीटर पहले वनकर्मी गश्त थे। उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी देखी। जंगल के भीतर सर्च किया तो चैबटिया के कक्ष संख्या चार में सागौन के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा मिला।

मौके पर काले रंग के दो बैग भी मिले हैं। वनकमियों ने सीतावनी की रेंजर सोनिया को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त हल्द्वानी के ग्राम पनियाली कटघरिया निवासी नवल बिष्ट के रूप में हुई है। रेंजर ने कोतवाल अबुल कलाम को जानकारी दी। पुलिस मौके पर रवाना हो गई। रेंजर सोनिया ने बताया कि सुसाइड का केस है। मौके पर जहर की शीशी भी मिली है। पुलिस को घटना जानकारी दे दी गई है।

हल्द्वानी थाने में नवल की नौ फरवरी से लापता होने की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तहरीर मृतक के पिता नयन सिंह की ओर से दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि उनका पुत्र सुबह किसी काम से निकला था। संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला। बताया कि पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Back to top button