Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद ASI मोहन लाल रतूड़ी को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक

ASI Mohan lal

देहरादून : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद देहरादून निवासी एएसआई मोहन लाल को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) दिया गया। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआइ मोहन लाल रतूड़ी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। इससे उनका परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

शहीद की पत्नी ने कहा कि सीआरपीएफ न केवल उनका मार्गदर्शन, बल्कि आर्थिक रूप से भी मदद कर रही है। शहीद मोहनलाल 1988 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी सरिता, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। आतंकी हमले में 48 जवान शहीद हो गए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें