HighlightNainital News

उत्तराखंड : मिल गए 37 नए वाहन, अब हर घर से होगा कूड़ा कलेक्शन

dor to dor kooda claction

हल्द्वानी : नगर निगम में शामिल 27 वार्डों में जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होने जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ने 35 वाहनों खरीदें है कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम जल्द टेंडर ही प्रक्रिया करेगा. हल्द्वानी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि नगर निगम के पास संसाधन नहीं होने के चलते नए सम्मिलित 27 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नही हो पा रहा था.

अब कूड़ा कलेक्शन के लिए 35 छोटे वाहनों खरीदें गए है इन छोटे वाहनों के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा उन्होंने बताया कि कूड़ा कलेक्शन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की जानी है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया जाएगा. डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होने से वार्ड में होने वाली गंदगी से भी निजात मिलेगी. टेंडर प्रक्रिया का काम चल रहा है एक महीने के भीतर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें