HighlightNainital News

उत्तराखंड: ग्रीन काॅरिडोर बनाकर अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचा रही पुलिस

हल्द्वानी: ऑक्सीजन कोरोना मरीजों के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वहीं कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन समय से पहुंचे इसके लिए पुलिस लगातार मैदान में डटी है। नैनीताल पुलिस ने ऑक्सीजन टैंकर को समय से पहुंचाने के लिए ग्रीन काॅरिडोर बना रही है।

उत्तराखण्ड पुलिस की मदद जारी है। पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोरोना मरीजों के लिए समय पर ऑक्सीजन पहुंचा रही है। हल्द्वानी में अस्पतालों तक सुचारू रूप से ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए लगातार नैनीताल पुलिस ऑक्सीजन टैंकरों को एस्कॉर्ट कर अस्पतालों तक पहुंचा रही हैं। पुलिस टीमें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टैंकर को मदद कर रही है, ताकि यातायात में टैंकर को कोई परेशानी न हो और समय पर टैंकर अपने गंतव्य पर पहुंच सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें