HighlightNainital News

उत्तराखंड : पटाखों के गोदाम में SDM समेत पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप

devbhoomi news

सितारगंज- पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर के मध्य भुल्लर कॉलोनी में आतिशबाजी के गोदाम में छापा मारा। वहां भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुये। प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया हैं। इस छापामार कार्यवाही से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया हैं।
तहसीलदार सुरेश चंद्र बुधलाकोटी ने शिकायत पर शनिवार की देर शाम पटाखे के गोदाम में छापा मारा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान घनी आबादी के बीच गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे रखे पाये गये। टीम ने गोदाम को सील कर दिया गया। बाद में उसे मकान मालिक की सुपुर्दगी में दे दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि पटाखे अवैध है या नहीं इसकी जांच की जायेगी। इसका लाइसेंस लिया या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि हाथीखाना वार्ड नौ की महिला ने आज ही उपजिलाधिकारी से आबादी के बीच में गोदाम में पटाखे रखे होने की शिकायत की थी। एसडीएम को बताया गया कि गोदाम के पास ही स्कूल भी हैं। ऐसे में किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका जताई गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें