Bjp UttarakhandChampawat NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, यहां पकड़ी गई स्मैक

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

चम्पावत: बनबसा पुलिस और एसओजी टीम को नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कैम तस्करी हो रही है, जिसके बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात धनुष पुल के पास से चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान स्मैम तक्सरों के कब्जे से 101 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्कर यूपी के बरेली जिले के बताये जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर देर रात धनुष पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करांे के कब्जे से 101 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय नत्थू लाल निवासी कमलपुर थाना सदर कैंट, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 47 ग्राम और विकास दीक्षित पुत्र मुकेश दीक्षित निवासी सिसाना थाना विसारगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 54 ग्राम स्मैक बरामद की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें