HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : यहां लगा ऑक्सीजन प्लांट, विधायक और DM ने किया शुभारंभ

सितारगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में 60 लाख की लागत से लगाए गए ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट का जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने बताया कि कोरोना महामारी के समय में पूरे शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई थी, जिसको देखते हुए डाबर इंडिया के सहयोग से सितारगंज में ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट लगाया गया है।

साथ ही कहा कि प्रारंभ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 36 बैड को ऑक्सीजन प्लांट से कवर किया गया है। साथ ही बताया कि बालाजी कंपनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करने के बाद डाबर इंडिया कंपनी द्वारा लगाए गए ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट द्वारा 100 बैड को कवर किया जा सकेगा। जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिल सकेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें