Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां जांच करने पहुंचे अधिकारी, साथ ले गए कई फाइलें

bakarpur laksar

लक्सर: तहसील की बाकरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के कराए गए विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। पर जांच करने के लिए डीपीआरओ रमेश चंद बाकरपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिंदुवार शिकायत की गहनता से जांच की और मौके पर विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

शिकायतकर्ता महावीर सिंह का कहना है जो लघु किसान होते हैं, उनके नाम कागजों में दिखा कर प्रधान ने सरकारी पैसों का बंदरबांट किया है। जबकि उनके पास कोई जमीन ही नहीं ह। शिकायतकर्ता का आरोप है ग्राम प्रधान ने तालाब की सफाई के नाम पर 2 लाख 14 हजार की धनराशि प्राप्त की है, जबकि वहां मात्र सफाई ही हुई है। तालाब की खुदाई नहीं की गई।

इस मामले में ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार से बात की गई तो उनका कहना है गांव वाले कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मगर शिकायतकर्ता महावीर कुछ सालों से ग्राम प्रधान पद के लिए तैयारी कर रहा है। उसकी मंशा मेरी छवि को खराब करने की है। चुनावी रंजिश के कारण वह ऐसा कर रहा है। उनका कहना है पिछले 4 सालों से शिकायतकर्ता गांव वालों को बहला-फुसलाकर उनका गलत इस्तेमाल करने का काम कर रहा ह,ै जिससे ग्राम प्रधान की छवि खराब हो।

वहीं, पूरे मामले को लेकर जांच पर आए डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत आई ह,ै जिसमें मुख्यरूप से एक तालाब की शिकायत है, जिसमें 9 लाख कुछ रुपये निकाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी फाइलों को वह साथ लेकर जा रहे हैं। स्टडी करने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें