उत्तराखंड : किसी को भ्रम ना रहे, इसलिए जारी किया दायित्वधारियों को हटाने का आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में दायित्वों से नवाजे गए भाजपा कार्यकर्ताओं से दायित्व वापस ले लिए गए हैं, जिसको लेकर बकायदा आदेश भी जारी कि गए हैं। माना जा रहा है कि ये आदेश इसलिए करना पड़ा है, क्योंकि जिन कार्यकर्ताओं को दायिक्तव से नवाजा गया था, उनका मोह मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी सरकारी व्यवस्थओं से नहीं छूट रहा था।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान के बयान ने भी इस बात की पुष्टि होती है। मनवरी चैहान का कहना है कि मुख्यमंत्री बदलने या सरकार बदलने के साथ ही स्वत दायित्वधारियों का पद निरस्त हो जाता है। लेकिन, किसी तरह का भ्रम न रहे इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दायित्वधारियों के पद पहले ही समाप्त हो गए थे, लेकिन उसके बाद वो सरकार सुविधाएं ले रहे थे।
