HighlightNainital News

उत्तराखंड : मां ने लगाई डांट तो यहां पहुंच गई इस राज्य की किशोरी

Breaking uttarakhand news

काठगोदाम: बिहार की एक किशोरी ट्रेन में बैठकर कोठगोदाम पहुंच गई। शनिवार को कोठगोदाम पहुंची किशोरी को जब लोगों ने उसे गुमसुम बैठे देखा तो जीआरपी ने उससे बात की। उसके बाद बाल कल्याण समिति व चाइल्डलाइन की सहायता से किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया है। बिहार के जिला गोपालगंज स्थित गांव डीहजेतपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है।

उसके पिता दुबई में काम करता हैं। मां ने उसे किसी बात पर डांट लगा दी थी, जिससे नाराज होकर वह स्टेशन पहुंच गई और बाघ एक्सप्रेस में बैठ गई। शनिवार को काठगोदाम स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने किशोरी से बात करने के बाद मामले की सूचना चाइल्डलाइन हेल्प डेस्क को दी। चाइल्ड लाइन समन्वयक विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि किशोरी घर से 500 रुपये लेकर निकली थी।

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज चिलकोटी के निर्देश पर किशोरी को धरोहर विकास संस्थान के बाल आश्रय में जगह दी गई है। चाइल्डलाइन हेल्प डेस्क की काउंसलर गीता सुयाल, देवेश्वरी पांडेय व आशुतोष ने किशोरी से बात करके उसके घर का पता मालूम किया, जिसके बाद चाचा और मां से संपर्क हुआ है। दोनों किशोरी को लेने घर से काठगोदाम के लिए रवाना हो चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें