Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के विधायक का बड़ा ऐलान : मेरे लिए हर चुनाव खेल, इस टिकट पर लडूंगा 2022 का चुनाव

corona virus patients in uttarakhand

 

हल्द्वानी- भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने 2022 के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि वो जनता के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। विधायक ने ऐलान करते हुए कहा कि वो निर्दलीय ही 2022 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वो किसी ओर पार्टी में शामिल होकर 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगे। विधायक ने कहा कि मैं हर चुनाव को खेल की तरह लेता हूं और जनता ही उनकी पार्टी है।

आगे भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मेरा विरोध करने वाले कुछ लोग एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। रात दिन अपने बीच रहने वाले विधायक को जनता जिताएगी। बता दें कि विधायक के बयान से साफ है कि वो किसी भी पार्टी में शामिल ना होकर 2022 का चुनाव निर्दलीय ही लड़ेंगे। बता दें कि पिछले साल खबरें आई थी कि वो भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं लेकिन ऐसा नही हुआ। उनका भाजपा पार्टी ज्वॉइन करने की चर्चा हर ओर की गई लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि बीते महीने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश करने वालों में एक नाम विधायक राम सिंह कैड़ा का भी था। राम सिंह कैड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। राम सिंह कैड़ा वर्तमान में भीमताल से विधायक हैं और 2017 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे। तब भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें