Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां होगी बारिश और कहां पड़ेंगे ओले!

know where it will rain and where it will be hail!

देहरादून: राज्य में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। कुछ दिन सामान्य रहने के बाद कल से मौसम के फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश में कई इलाकों में फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में मई के शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात के कई दौर होने से प्रदेशवासियों खासकर काश्तकारों को खासा नुकसान भी उठाना पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। मंगलवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। इससे पहाड़ में भारी बारिश और मैदान में तेज हवा के ओलावृष्टि हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें