AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : इस जिले में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार ने जारी किया इतना बजट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: सरकार मेडीकल कॉलेजों के निर्माण और अन्य कार्यों को लेकर गंभीर है। हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है। लेकिन, बजट की स्वीकृति नहीं हो पाई थी। आज बजट भी जारी कर दिया गया है। अब कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के तहत हरिद्वार में भी एक मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित किया गया है। निर्माण कार्यों के लिए टीएसी वित्त की ओर से परीक्षण करने के बाद परियोजना की औचित्यपूर्ण संस्तुत लागत को स्वीकृत कर दिया गया है।

इस बजट में सिविल कार्यों के लिए 384.28 करोड़ और उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली के अनुसार कराये जाने वाले कार्यों के लिए 154.12 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। पहले चरण में कुल 538.40 करोड़ की लागत के विस्तृत आगणन की संस्तुति की गयी है। इसके सापेक्ष व्यय वित्त समिति की ओर से संस्तुत लागत कुल 538.40 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

राज्य के अंतरगत मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए केन्द्र की ओर से पूर्व से निर्धारित योजना (90 केन्द्र पोषित) के 53-वृहत निर्माण मद में निर्धारित 189.00 करोड़ के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में केन्द्रांश की धनराशि 75.00 करोड़ अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें