Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मीडिया वर्कशॉप शुरू, चुनावी रणनीति को धार देगी BJP

BJP will give edge to election strategy

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा की एक दिवसीय मीडिया वर्कशॉप शुरू हो गई है। मीडिया वर्कशॉप का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस वर्कशॉप में भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे। इसमें भाजपा अपने प्रवक्ताओं को खासतौर पर यह बताने का प्रयास करेगी कि किस तरह से मुद्दों को मीडिया के सामने पेश करना है।

मीडिया वर्कशॉप में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कार्यक्रम भी तय किया गया है। बीजेपी की एकदिवसीय मीडिया कार्यशाला देहरादून में शुरू हो गई है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस मीडिया कार्यशाला में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, जिलों की मीडिया टीम व विभिन्न मोर्चों की मीडिया टीम के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

इस मीडिया कार्यशाला में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का मार्गदर्शन भी प्रदेश मीडिया टीम को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि सरकार की बात आम जनता तक पहुंचे। दरअसल, 2022 के मद्देनजर बीजेपी अपनी मीडिया टीम को और धार देने में जुटी हुई है। जिससे सरकार का पूरा पक्ष बेहतर तरीके से जनता के बीच में रखा जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें