Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक, तेजी से सामने आने लगे मामले, रहें सावधान

be careful!

देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। राज्य के कई जिलों में कोरोना के इस खतरनाक रूप के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे तीसरी लहर का खतरा भी और बढ़ता जा रहा है।

पौड़ी जिले में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मरीज मिला है। कुमाऊं में भी 7 मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिल चुका है। पौड़ी जिले में कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम क्वारंटीन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग की टीम लगातार मरीज की निगरानी कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। मरीज के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

कुमाऊं में तीन मरीजों में डेल्टा प्लस का सब-वेरिएंट एवाइ-.2 मिला है। डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि के लिए जुलाई में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजे गए 15 सैंपल में से तीन में डेल्टा प्लस का सब वेरिएंट एवाई-.2 मिला है। इसमें दो गरमपानी और एक धारी का मरीज है।

पॉजिटिव आए मरीजों के परिजन और संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए थे, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। इनमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की जानकारी करने के लिए जून में सैंपल भेजे गए थे। जिन तीन मरीजों में एवाई-.2 की पुष्टि हुई है, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तीनों के सैंपल फिर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें