Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय का बड़ा बयान


देहरादून: भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैने हमेशा सरोकारों की राजनीति की है। किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में कहा था कि गंगा ने उन्हें बुलाया है। आज गंगोत्री से कासी तक काम हुआ है।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। जल जंगल की मुहीम को संरक्षण मिलेगा। मैं किसी की आलोचना नही करूंगा, मैं उनका धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैने कभी किसी विचारधारा का विरोध नहीं किया है।
साथ ही कहा कि आरएसएस का काम मैने जो देखा, मैं उससे प्रभावित हुआ। मैने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था। किशोर ने यह भी कहा कि वो किसी से डरते नहीं हैं। उन्होंने हमेशा से जनसरोकारों की राजनीति की है।