Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : JP नड्डा बोले : PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, सैनिकों का सम्मान हमारा कर्तव्य

Bjp Uttarakhand

हरिद्वार: अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा रायवाला में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया है। उत्तराखंड में विकास का काम तेजी से हो रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे पूर्व सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में आने का मौका मिला। सैनिकों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता ही है। लेकिन इन वीरों को कितना भी सम्मान दिया जाए वो कम पड़ेगा।

जेपी नड्डा ने पहले दिन जहां पार्टी संगठन की बैठक ली। वहीं, दूसरे दिन पूर्व सैनिक सम्मेलन और सम्मान समारोह के जरिए सैनिकों को रिझाने का प्रयास किया। इससे भाजपा के 2022 में सैनिक वोटरों को अपनी झोली में डालने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

दूसरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई संतों से आशीर्वाद भी लेंगे। यह भी चुनावी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटी नजर आ रही है। इसको लेकर पार्टी ने रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें