HighlightNainital News

उत्तराखंड : इंदिरा हृदयेश बोलीं: सरकार के पास नहीं है ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, CM से भी की बात

हल्द्वानी: राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। जिस तरह से राज्य में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ रहे हैं और ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध नही हो रहे है उसको लेकर सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गयी है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का आरोप है की यदि इस महामारी से बचना है तो तत्काल राज्य में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन उपलब्ध कराने होंगे, उन्होंने कहा की उनकी सीएम से इस मामले में वार्ता हुई है और उन्होंने सीएम से जल्द से जल्द उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें