Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: IAS अधिकारी ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका, मंत्री ने जताई नाराजगी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: वन विभाग की बैठक केंद्रीय वन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हो रही थी। बैठक को कवर करने मीडिया रिपोर्टर भी पहुंचे, लेकिन उनको अपर मुख्य सचिव ने मीडिया कर्मियों को बैठक कवर नहीं करने दी। उन्होंने मीडिया कर्मियों को वहां से यह कह कर लौटा दिया कि आपको किसने बुलाया है। इस पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी नाराजगी जाहिर की है।

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थी। इस बैठक में केंद्रीय वन मंत्री को भी शामिल होने था, लेकिन दिल्ली में अचानक अहम बैठक में जाने के कारण वो इसमें शामिल नहीं हो सके। इस बैठक को कवर करने मीडिया कर्मी पहुंचे थे, जिनको कवर नहीं करने दिया गया।

वन मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि यह कुछ अधिकारियों की लापरवाही से हुआ है, जिसकी वजह से बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय जनता तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ इस तरह नहीं होना चाहिए। उनको सम्मान के साथ बैठाया जाना चाहिए था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें