Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दून में भारी बारिश का कहर, एक मकान टूटा, यहां मंडरा रहा खतरा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और नदियों के उफान पर आने से नुकसान भी खबरें आ रही है। राजधानी देहरादून में नीलकंट विहार, विजय कॉलोन नयागांव और अनारवाला में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि कुछ पुस्तों के गिरने से अन्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्षतिग्रस्त भवनों में जलभराव होने के कारण घर खाली करवा दिया गया है।

कैनिबेट मंत्री गणेश जोशी काजानकारी मिलते ही फौरन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों को मदद के लिए भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई जान माल की हानि नही हुई है। उन्होंने जल्द पुश्ते के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा प्रभावित लोगों के नुकसान का संज्ञान ले लिया गया है। जिनके भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें पुनर्निर्माण के लिए प्रयाप्त मुआवजा दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें