Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आज इन चार जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार देर रात को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी देहरादून में आज सुबह भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारें और गर्जना के साथ बिजली भी गिर सकती है। देहरादून में अगले 24 घंटों में एक या दो दौर की भारी बारिश की संभावना है।

भारी बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। पहाड़ी जिलों में लगातार लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का डर भी बना हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें