AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड : इस दिन तक के लिए जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मौसम की मारी जारी है। भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में नौ अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी कुछ जिलों में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।

सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली गिरने मध्यम बारिश की संभावना है। आठ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। नौ को भी इन्हीं जिलों में भारी बारिश के साथ तीव्र बौछार होने के चलते येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इसके बाद भी मौसम की स्थिति में विशेष बदलाव नजर नहीं आ रहा। वहीं दून में दिन भर मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की बारिश हुई। हालांकि रात में बारिश जोरों पर रही। पिछले 24 घंटों में दून में 59 एमएम बारिश दर्ज की गई। दून में 11 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को दून में अधिकतम तापमान 29.2 रहा। जो सामान्य से एक डिग्री कम व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य रहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें