Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम की मार फिलहाल थमने वाली नहीं है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे एक बात तो साफ है कि फिलहाल लोगों की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून के अलावा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां तक राजधानी दून व आसपास के इलाकों का सवाल है तो जिले भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है। यमुनोत्री हाईवे नैनबाग में मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, शुक्रवार तड़के फकोट के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का एक पूरा हिस्सा भारी बारिश से पूरी तरह टूट गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बारिश इतनी तेज है कि वंहा मशीन भेजना भी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि हाईवे फकोट के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी और तपोवन के बीच कई स्थानों पर मलबा आने से बंद है। विकासनगर-बड़कोट हाईवे यमुना पुल के पास अवरुद्ध हो गया है।  प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 659 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में दो, देहरादून में दो, चमोली में 7, पौड़ी में 18, टिहरी में 10, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 3, चंपावत में 3 एवं पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें