Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, नैनीताल में भारी की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हालांकि आज सुबह से ही राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है। नैनीताल की ठंडी सड़क के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अभी भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है।

दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें