Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

weather alertउत्तराखंड में 31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर में कहीं -कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान खिसकने से यातायात बाधित हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें