Almora NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में गुलदार के हमलों में लोग आए दिन अपनी जान गंवा रहे हैं। गुलदार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है, जहां जंगल घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर निवाला बना लिया। मौके से महिला का शव बरामद हो गया है,​ जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे विकासखंड स्ल्ट के कूपी गांव के पास के जंगल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मरचूला के पास महेश सिंह की 59 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी गांव से कुछ दूर खेतों में घास लेने गए थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे गुुलदार ने उन पर हमला कर दिया और दूर तक घसीटकर ले गया।

जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लोगों को महिला के हाथों की टूटी चूड़ियों और बिखरे खून के आधार तलाश हुई तो कुछ ही दूर पर महिला का अधखाया शरीर मिल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें