Business

Uttarakhand Gold Silver Price Today: दाम घटे या बढ़े!, उत्तराखंड में आज क्या है सोने-चांदी का दाम?, जानें देहरादून का रेट

Uttarakhand Gold-Silver Price Today 27 April 2026: इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लगातार भाव कभी चढ़ रहे है तो कभी उतर रहे हैं। इससे आम जन के साथ निवेशक भी हैरान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों की वहां भी ऐसी ही स्थिति है। ऐसे में चलिए हम अपने राज्य उत्तराखंड के बारे में जान लेते है कि आज राज्य के बड़े शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है?

देहरादून में क्या है सोने के भाव (Gold Rate in Dehradun)

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोना खरीदने से पहले सोने के मूल्य की जांच करनी चाहिए। बात करें उत्तराखंड की तो राज्य के बड़े शहरों में कीमत स्थिर हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो आज 27 अप्रैल 2026 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,670 प्रति 10 ग्राम चल रही है। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹ 1,44,200 प्रति ग्राम है।

ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: देहरादून में गिरा सोने-चांदी का रेट!, सिल्वर-गोल्ड हो गया इतना सस्ता

Uttarakhand Gold-Silver Price Today

इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में सर्राफा बाजार में 27 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹1,51,740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

कितनी है बड़े शहरों में सोने की कीमत?

तो वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में सोने का यहीं रेट चल रहा है। अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज ये ₹1,51,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। आज सोने की कीमतों में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:- Trump ने की हदे पार! भारत के लिए की बेहद घटिया टिप्पणी, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

चांदी का क्या चल रहा रेट? Uttarakhand Silver Price Today

तो वहीं बात करें चांदी की तो सिल्वर आज सुबह ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम पर है। एक्सपर्ट्स की माने तो इन कीमती घातुओं में उतार-चढ़ाव की वजह वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। इसे इस तरह से समझते है कि जब सोने की कीमत में तेजी आई तो निवेशकों ने अपना मुनाफा बुक कर लिया। जिससे बाजार में खरीदारी धीमी हो गई। अभी तो फिलहाल सोने-चांदी की कीमत ग्लोबल संकेतों और फेड के फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें