Gold Silver Price Today: देहरादून में गिरा सोने-चांदी का रेट!, सिल्वर-गोल्ड हो गया इतना सस्ता

Gold Silver Price Today: आज यानी 21 अप्रैल को दोनों सोने और चांदी में गिरावट आई है। MCX पर दोनों गोल्ड और सिल्वर हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इंटरनेशनल मार्केट में भी ये कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। चलिए जानते है आज सोने-चांदी का दाम कितना जल रहा है।
सोने के रेट में गिरावट Gold Silver Price Today
बीते कई दिनों से सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज यानी 21 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोने का भाव गिरे है। हालांकि इसमें काफी कम गिरावट देखने को मिली। सोने का रेट 16 रुपए गिरा है। जिससे आज सोना 153927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया।
अलग-अलग शहरों में सोने का दाम Gold Price Today
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना- 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में 24 कैरेट सोना- 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
- देहरादून में 24 कैरेट सोना- 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना- 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम
- पटना में 24 कैरेट सोना- 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी भी गिरकर हुई इतनी Silver Price Today
तो वहीं चांदी की बात करें तो आज इसमें भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। चांदी 1699 रुपये गिरकर 250846 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। आपको बता दें कि चांदी के दामों बीते कुछ दिनों से हलचल देखने को मिली । हालांकि आज थोड़ी कमजोरी देखने को मिली।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां भी दोनों के दाम फिसले हैं। जहां गोल्ड 0.32 % फिसलकर 4812 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता नजर आया। तो वहीं सिल्वर 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 78.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।