Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: युवती ने मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक ने घरवालों को बताई ये बात

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: रुड़की में एक युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर मंगेतर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का कहना है कि उसे युवती का उसके ब्वाय फ्रेंड के साथ का आपत्तिजनक वीडियो मिला है। इसके चलते ही वो आरोप लगा रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले योगेश कुमार निवासी धर्मवीर कालोनी, गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर निवासी से हुआ था। कुछ दिन बाद इनकी शादी होने वाली थी। आरोप है कि युवक ने तीन दिन पहले युवती को मिलने के लिए रुड़की बुलाया था। युवक अपनी मंगेतर को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में ले गया। युवती का आरोप है कि उसने धोखे से मंगेतर को एक नशीला ड्रिंक पिला दिया।

उसके बाद मंगेतर के बेसुध होने पर युवक ने दुष्कर्म किया। घर आने के बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। जब युवती के स्वजन ने इसकी वजह पूछी तो युवक ने उसे चरित्रहीन बता दिया। युवक ने अपनी मंगेतर के स्वजन को बताया कि युवती के ब्वाय फ्रेंड ने उसे एक वीडियो भेजा है, जिसमें युवती और उसका ब्वाय फ्रेंड आपत्तिजनक हालात में है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें