HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : दो संप्रदायों के बीच लड़ाई, सिख युवक की पगड़ी उतारकर की मारपीट, हंगामा

उधमसिंह नगर : गदरपुर के राम जीवनपुर वार्ड नंबर 5 में 16 जुलाई की देर रात एक युवक की पगड़ी उतार कर मारपीट की गई. युवक चरणजीत ने बताया कि अक्सर उनके गांव के लोग उन पर जातिवादी फब्तियां और व्यंग्यात्मक लहजे में बात करना और धार्मिक टिप्पणियां करना इस तरह की वारदात यह लोग लगातार कर रहे थे. 16 जुलाई की देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर हमला किया. इस पर बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी इनकी महिलाओं और पुरुषों द्वारा मारपीट की गई. वह सभी गदरपुर थाना परिसर पहुंचे और वहां उन्होंने गदरपुर पुलिस को सूचना दी जहां मेडिकल परीक्षण कराया गया।

वहीं इसी मामले में बीच-बचाव करने पहुंचे सिख सभासद वार्ड नंबर 5 रामजीवन पुर के परमजीत सिंह पम्मा की उंगली भी एक व्यक्ति ने चबा डाली जिसमें परमजीत सिंह पम्मा घायल हो गए हैं। जानकारी मिली है कि यह सब अस्पताल परिसर में हुआ। परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि वह दोनों पक्षों में समझौता सुलाह कराने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि गांव में अक्सर ऐसी लड़ाई झगड़े की बातें आती रहती हैं और यह लोग शराब पीकर हुड़दंग और धार्मिक टिप्पणियां करते थे जिस पर उनको समझाने का प्रयास किया गया तो एक व्यक्ति द्वारा उसे धक्का-मुक्की करने के बाद उनके हाथ की उंगली तबा दी गई जिस पर गदरपुर थाना पुलिस को उन्होंने सूचना दी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें