Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : रोकने के बाद भी नहीं माना, पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

corona virus patients in uttarakhand

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़-थल मार्ग पर सिल चमू के पास पहाड़ी से एक पत्थर कार पर गिरने से चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। एक अल्टो कार पिथौरागढ़ से जाड़ापानी को जा रही थी। वाहन पिथौरागढ़ और थल के बीच सिल चमू के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटनास्थल पर सड़क से कुछ मीटर ऊपर सिल से कौलपानी को सड़क का काम चल रहा है। घटना के दौरान जेसीबी मशीन से पहाड़ काटा जा रहा था। जिसके चलते वाहनों को रोका गया था। अल्टो कार चालक को रोकने के बाद भी आगे बढ़ गया। इसी दौरान एक पत्थर सीधे वाहन पर आ गिरा। वाहन पिचक गया। वाहन चालक दीपक महरा जाड़ापानी गंगोलीहाट की मौत हो गई।

कार में सवार मोहन सिंह, सचिन सिंह, जगत रौतेला घायल हो गए। तीनों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में मोहन सिंह और सचिन पिता और पुत्र हैं। सूचना घायलों को उपचार के लिए 108 वाहन से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। वाहन के अंदर मृत चालक को देर सायं तक वाहन से निकाला जा सका।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें