Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी, विवादों से पुराना नाता

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल एक बार फिर से विवादों में आ गए है अब उन पर नगर निगम के अकाउंटेंट का अपमान करने का आरोप लगा है। अकाउंटेंट के अपमान करने से नाराज नगर निगम के कर्मचारी आज निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने मेयर मर गया और मेयर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है।

कर्मचारियों का आरोप है की 15 अगस्त के दिन मेयर के द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा था। जब अकाउंटेंट गिरधर गोपाल का नंबर आया तो मेयर ने उनका अपमान कर दिया, जिसके बाद अकाउंटेंट भावुक हो गए। मेयर की इस हरकत के बाद से नगर निगम के कर्मचारियों में बेहद ही गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसीलिए आज नगर निगम के कर्मचारी मेयर गौरव गोयल के खिलाफ निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

उनकी मांग है की मेयर अपनी गलती की माफ़ी मांगंे और अकाउंटेंट को लिखित में सुरक्षा का आश्वासन दें, उसके बाद ही धरना प्रदर्शन खत्म किया जाएगा। नगर निगम के मेयर गौरव गोयल किसी ना किसी विवाद को लेकर अकसर विवादों में रहते है। कभी उनपर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगता है, तो कभी नगर निगम के कार्याे में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगता है।

नगर निगम के पार्षद भी उनपर तरह-तरह के आरोप लगाते रहते हैं। कुछ मामले में तो मेयर दोषी भी साबित हो चुके हं।ै अब उनपर नगर निगम के अकाउंटेंट का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारी निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। अब देखना होगा की यह विवाद कब खत्म होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें