HighlightPauri Garhwal News

उत्तराखंड : महिलाओं पर हाथी का हमला, एक को पटक-पटक कर मार डाला, एक घायल

Breaking uttarakhand news
कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में वन विभाग कार्यालय के पास ही जंगल से चारा पत्ती लेकर लौट रही दो महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने एक महिला को मौके पर ही पटक-पटकर मार डाला, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह शिवपुर निवासी 65 साल की कुंती देवी, 55 साल की दमयंती देवी अन्य महिलाओं के साथ कोटद्वार रेंज के सुखरौं के जंगल में पशुओं के लिए चारपत्ती लेने गई थी।

इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे अचानक हाथी ने महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई साथी महिलाओं ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी ।इसके बाद परिजन जंगल गए और घायल महिलाओं को चारपाई के सहारे सड़क तक लाए जिसके बाद दोनों महिलाओं को निजी वाहन और 108 की सहायता से राजकीय बेस चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया गया और दमयंती देवी का उपचार किया जा रहा है ।

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई है व एक महिला घायल है मृतक महिला के परिजनों व घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। डीएफओ ने लोगों से जंगल के अंदर ना जाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में हाथियों के छोटे-छोटे बच्चे हैं। जब लोग जंगल जाते हैं, तो हाथी समझता है कि लोग उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हाथी लोगों पर हमला कर देते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें