Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : नामांकन के लिए मिलने थे आठ दिन, अब मिलेंगे केवल पांच दिन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भजपा, यूकेडी, आप, सपा और बसपा अपने कुछ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही कर चुकी है। लेकिन, कांग्रेस की सूची का सभी को इंतजार है। कांग्रेस आज अपनी पहली लिस्ट का ऐलान कर सकती है।

इस बीच प्रत्याशियों के लिए एक जरूरी खबर यह है कि उनको इस बार नामांकन के लिए केवल 5 दिन का ही समय मिल पाएगा। नामांकन के लिए सिर्फ 8 दिन का समय दिया गया है, जिसमें से भी 3 दिन छुट्टी होने के कारण सभी प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिर्फ 5 दिन का समय मिलेगा।

जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौथा शनिवार और फिर रविवार साथ ही 26 जनवरी होने के कारण नामांकन के लिए सिर्फ 5 दिन का समय मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें