Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: र्स्माट सिटी की बस में DM ने किया सफर, यात्रियों के लिए छोड़ी सीट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: देहरादून DM और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने ISBT से तहसील चौक तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा का सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात भी की। डीएम ने लोगों से बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बस में सफर के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बस में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट भुगतान के लिए मैन्यूअल व्यवस्था के साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था बनाने, अनाउंसमेंट सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को बस में बेहतर फर्स्टएड की व्यवस्था के साथ-साथ मास्क भी रखें।

उन्होंने कहा कि बस में सफर के दौरान कोविड बिहेवियर का पालन सुनिश्चित करवाया जाएं। उन्होंने स्मार्ट सिटी की बसों पर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने बस में महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने के लिए भी निर्देश दिए। इस सफर के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वंय एवं साथ में चल रहे स्टॉफ का टिकट क्रय किया।

बस में सीटें भर जाने के कारण अपनी सीट सवारियों के लिए छोड़ दी और खुद खड़े हो गए। उन्होंने आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी की ओर से लगाए गए टैªफिक सिग्नल और यातायात नियंत्रण/सुरक्षा हेतु लगाए गए स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे भी देखे, जिनका नियंत्रण आईटी पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से हो रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों को डबल डेकर के रूप में उतारने तथा आवागमन में यात्रियों को और अधिक सुगम यातायात दिए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने ISBT में अत्यधिक वाहनों के यातायात के दबाव के दृष्टिगत यातायात सिग्नल को और अधिक सुदृढ़ करने को कहा ताकि आवागमन करने वाले पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के वित्त नियंत्रक अभिषेक आनंद, एजीएम जेएस चौहान सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें