Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: होटल में हो रहा था गंदा काम, 6 गिरफ्तार, सरगना फरार

corona virus patients in uttarakhand

लक्सर: पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल में छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार में संलिप्त तीन जोड़ों को गिरफ्तार किया। होटल मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि लक्सर में सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। लगातार शिकायतें आने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। इस दौरान तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल मालिक फरार हो गया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। पुलिस गिरफ्तार महिला और पुरुषों से पूछताछ कर इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें