Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : डेंगू के डंक की दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, वार्ड तैयार

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: हरिद्वार में डेंगू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। लोगों को डेंगू से बचने के लिए सलाह दी जा रही है। रुड़की शहर के सिविल अस्पताल में डेंगू को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने 10 बेड का वार्ड भी डेंगू के लिए रिजर्व किया है।

हरिद्वार जनपद में डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रुड़की के सिविल अस्पताल में भी डेंगू को लेकर तैयारियां की गई हैं। हालांकि रुड़की शहर में डेंगू का अभी तक कोई मरीज सामने नहीं आया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं। 10 बेड का वार्ड भी डेंगू के लिए रिजर्व किया गया है।

उन्होंने बताया अस्पताल में प्लेटलेट्स के लिए मशीन पहले ही मौजूद है। यदि किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है तो उसका इंतज़ाम अस्पताल में मौजूद है। साथ ही वह लोगों से इन दिनों में फुल कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इससे बचने के लिए गमलों, पुराने टायर और कूलरों से रोजाना पानी निकालंे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें