Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: राजधानी में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, एक और में पुष्टि, अब तक इतने मामले

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कोरोना के साथ डेंगू भी तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। अब तक देहरादून में डेंगू के 12 मरीज सामने आ चुके हैं। इंद्रानगर में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज देहरादून शहर और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों से हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जहां यह मरीज मिली है, वहां घरों और अन्य स्थानों पर सर्वे किया गया है। जिन स्थानों पर ज्यादा दिन से पानी जमा था, उसे खाली करा दिया गया है। अन्य किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी कराई गई है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

अब तक इस साल इंद्रानगर और उससे सटे क्षेत्रों में डेंगू का डंक अपना ज्यादा प्रभाव दिखा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिन के भीतर ही डेंगू के सात मरीज सामने आ चुके हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्विलांस किया जा रहा है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें