Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: निदेशालय में धरने पर डेट बीएड प्रशिक्षित, पद वृद्धि तक जारी रहेगा आंदोलन

b.ed

देहरादून: चबीएड प्रशिक्षित लंबे समय से वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों से बीएड और टीईटी प्रशिक्षितों ने शिक्षा निदेशालय में चल रहे धरने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। महासंघ अपनी एकसूत्रीय मांग प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्ती और पदोन्नति से रिक्त होने वाले समस्त पदों को वर्तमान में गतिमान शिक्षक भर्ती में शामिल करते हुए भर्ती चयन प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत हैं।

उत्तरकाशी से पंहुची संगीता शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 2 सितंबर को शिक्षामंत्री अरविन्द पांडेय ने महासंघ के शिष्टमंडल के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त वार्ता में अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा था कि 31 मार्च 2022 तक रिक्त होने वाले समस्त पदों को गतिमान भर्ती में शामिल किया जाए, लेकिन विभाग ने पदवृद्धि के लिए अभी तक प्रस्ताव भी तैयार नही किया गया है, जिससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े होता हैं।

पिथौरागढ़ से महासंघ के आंदोलन में प्रतिभाग करने पंहुची कला देवी ने कहा कि वो अपने दो साल के बच्चे को लेकर देहरादून में इस दृढ़ निश्चय के साथ पंहुची हैं कि सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मानती है, तबतक वो वापस नहीं जाएंगी। क्योंकि कई बीएड प्रशिक्षित साथी 42 वर्ष की उम्र सीमा को पार करने की कगार पर हैं और जिनके लिए यह भर्ती अंतिम अवसर हो सकती है।

रुद्रप्रयाग से पंहुचे अभिषेक भट्ट ने कहा कि बीएड प्रशिक्षित विगत लंबे समय से अपने परिवार से दूर देहरादून में पदवृद्धि के लिए संघर्षरत हैं। सरकार को उनकी पीड़ा का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समस्त रिक्त पदों को गतिमान भर्ती में शामिल करना चाहिए, जिससे विगत पांच वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे बीएड प्रशिक्षितों को रोजगार के अवसर मिल सकें। धरने में आज नरेंद्र तोमर बलबीर बिष्ट अरविन्द राणा मनोज जैन्थ राजकिशोर कुलदीप जयवीर प्रमोद हरि थपलियाल अर्पण जोशी नरेश डोभाल सूर्य परमार उर्मिला सुनीता संगीता अंजू वंदना आशा आदि अनेक प्रशिक्षित उपस्थित रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें