Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : कोरोना की रफ्तार को लगा ब्रेक, आज केवल 15 मामले, नहीं हुई कोई मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 17 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 310 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 786 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,377 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 333 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।