Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : रविवार को देहरादून में आए सबसे ज्यादा मामले, आज 5 की मौत

Breaking uttarakhand news

देहरादून : रविवार को 6 बजे उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया। आज प्रदेश भर में कोरोना के  267 मामले सामने आए हैं वहीं आज 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां भी थी। बता दें कि आए दिन 5 या 5 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है जो की चिंताजनक है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 91811 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई वहीं 1527 कोरोना संक्रमितों की प्रदेश भर में मौत हुई। प्रदेश में 4376 एक्टिव केस हैं तो वहीं  84705 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आए है।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 7, देहरादून में 123, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 54, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 11, उधम सिंह नगर में 11 और उत्तरकाशी में 18 मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 91811 तक पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें