Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : आज 8 जिलों में एक भी मामले नहीं आए सामने, 2 की मौत

Breaking uttarakhand newsउत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हुआ है। आज बता दें कि प्रदेश भर में 54 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96590 तक पहुंच गया है वहीं आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 1673 तक पहुंच गई है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना के मरीज कम सामने आ रहे हैं जो कि प्रदेश सरकार और स्वास्थय विभाग के लिए अच्छी खबर है। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि कोरोना को जड़ से खत्म करना है।

बता दें कि आज 8 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आए।  अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल सहित रुद्रप्रयाग और चंपावत में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया। वहीं  चमोली में 7, देहरादून में 18, हरिद्वार में 3, नैनीताल में 17 और उधमसिंह नगर में 9 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आज 67 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे। प्रदेश में 790 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार जारी है। रिकवरी रेट 96.04 % है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें