Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, हरदा कहां से लड़ेंग चुनाव?

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : भाजपा और कांग्रेस ने भले ही पहली लिस्टें जारी कर दी हों, लेकिन दोनों ही बड़े दलों ने अब तक सभी 70 विधनसभा सीटों पर स्थिति साफ नहीं की है। भाजपा के 11 और कांग्रेस 17 सीटों पर नामों का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। जबकि, भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के अनुसार भाजपा 26 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है। दो दिन पूर्व 53 प्रत्याशियों की पहली लीस्ट जारी होने के उम्मीद जताई जा रही थी कि रविवार को शेष बची 17 सीटों पर भी लिस्ट जारी हो जाएगी, लेकिन देर रात तक सूची जारी नहीं हो सकी। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार दोपहर बाद उतराखंड कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

बैठक के बाद सोमवार देर शाम तक कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। सबसे ज्वादा दिक्कत रामनगर, सल्ट, कैंट और डोईवाला सीट को लेकर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर गठित वेणुगोपाल-वासनिक कमेटी इन विवादित सीटों का हल निकाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, रामनगर और सल्ट सीट के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व विधायक रणजीत के बीच सहमति बनाने की कोशिश जा रही है। ऐसा होते ही लिस्ट जारी हो सकती है। लैंसडौन सीट पर पूर्व काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई रावत का नाम तय हो चुका है। अब केवल नाम की घोषणा होना बाकी रह गया है।

अब तक कांग्रेस ने हरक को केवल एक ही सीट देने का निर्णय किया है। हालांकि उनके समर्थक अनुकृति के साथ ही हरक को भी किसी सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस की 17 रुकी सीटों में 14 गढ़वाल और तीन सीटें कुमाऊं की हैं, जिन पर फिलहाल मामला अटका हुआ है। डोईवाला और कैंट सीट सूत्रों के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूथ कोटे से टिकट देने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें