AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM से मिले सफाई कर्मचारी संगठन पदाधिकारी, मांगों को पूरा करने का आश्वासन

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा।

समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे। उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जायेगा और उचित समाधान निकाला जायेगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी 8 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री बंसीधर भगत, सचिव शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल, उपाध्यक्ष अजय राजौर, बलवीर सिंह, राम अवतार राजौर, महेन्द्र सिंह राही, भगवत मकवाना, हरीश बाल्मीकि समेत अन्स पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें