Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : CM ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, जनसभा को कर रहे संबोधित

cm rurkee

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकाप्रण किया। साथ ही करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अस्पताल प्रबंधन ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सिविल हॉस्पिटल पहुंचें जहां उन्होंने आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने सिविल हॉस्पिटल में बन रहे 26 लाख की अधिक की धनराशि से नेत्र शल्य कक्ष और प्रसव शल्य कक्ष, दो करोड़ 30 लाख के आइसीयू के साथ साथ 70 लाख से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेगी किसी भी मरीज को बाहर जांच कराने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

सीएम धामी ने नेहरु स्टेडियम में जनसभा का संबोधित कर रहे हैं। सीएम रुड़की क्षेत्र को इस दौरान कुछ सौगातें भी दे सकते हैं। सीएम धामी ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की नाराजगी भी दूर की। पत्रकारों ने कवरेज से रोकने के कारण नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन सीएम धामी ने उनके पास जाकर सभी को मना लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें